Uttarkashi Avalanche: गंगोत्री हाईवे पर डबराणी और झाला में हिमस्खलन

Uttarkashi Avalanche: गंगोत्री हाईवे पर डबराणी और झाला में हिमस्खलन

चमोली के बाद उत्तरकाशी जिले में भी दो बार हिमस्खलन हो गया। यहां गंगोत्री हाईवे पर डबराणी और झाला में पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी होने से अचानक भारी मात्रा में कच्ची बर्फ के साथ बोल्डर और मलबा गंगोत्री हाईवे पर आ गिरे। साथ ही यह भागीरथी नदी तक जा गिरा। शाम को करीब साढ़े पांच बजे झाला के समीप भी हिमस्खलन हुआ।

गनीमत रही कि उस समय वहां से वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी। इसिलए बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं, भटवाड़ी में वाहनों को रोककर वापस भेजा जा रहा है। बीआरओ की मशीनरी भी लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी से पत्थर आने के कारण वहां पर कार्य नहीं कर पा रहे।

गंगोत्री धाम में गिरी चार फीट बर्फ, भटवाड़ी में रोके वाहन

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भारी बर्फबारी के चलते करीब चार फीट बर्फ गिर चुकी है।
तो वहीं गंगोत्री हाईवे भी सुक्की टॉप से आगे बर्फबारी और भूस्खलन के कारण सुबह से ही बंद पड़ा हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से भटवाड़ी से आगे वाहनों की आवजाही बंद कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *