बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं कार्यकर्ताओं में उत्साह
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 74 वर्ष के हो गए। उनका जन्म 1 मार्च 1951 को बख्तियारपुर में हुआ था। उनके जन्मदिन के अवसर पर राजनीतिक गलियारों में बधाइयों का तांता लग गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नीतीश कुमार स्वयं अपना जन्मदिन नहीं मनाते, लेकिन उनके समर्थक हर साल बड़े उत्साह के साथ केक काटकर उनका जन्मदिन मनाते हैं। जेडीयू कार्यालय में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए जाते हैं और कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखा जाता है।
पीएम मोदी ने ट्विटर पर दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स (Twitter) हैंडल पर नीतीश कुमार को बधाई देते हुए लिखा,
“बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करे।”
नीतीश कुमार के जन्मदिन पर जेडीयू कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। उनके समर्थक सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।