सफदरजंग अस्पताल में नई सुविधा: लिवर मरीजों के लिए आई फाइब्रो स्कैन मशीन

देश में बढ़ते मोटापे की समस्या के साथ लिवर से जुड़ी परेशानी बढ़ रही है। इन समस्याओं को जल्द पकड़ने के लिए सफदरजंग अस्पताल में नई फाइब्रो स्कैन मशीन आई है। इस मशीन की मदद से फाइब्रोसिस और स्टेटोसिस की जांच आसान होगी।
ये दोनों ही लिवर से संबंधित समस्याएं हैं। फाइब्रोसिस लिवर की वह स्थिति है जिसमें लिवर के ऊतकों में निशान बन जाते हैं। यह सामान्य रूप से पुरानी सूजन या संक्रमण (जैसे हेपेटाइटिस) के कारण होता है। इससे लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। अगर यह स्थिति बढ़ जाती है, तो यह लिवर सिरोसिस में बदल सकती है, जो एक गंभीर अवस्था है।