दिल्ली विधानसभा सत्र: सीएम रेखा गुप्ता समेत मंत्रियों और विधायकों ने ली शपथ, देखें पहले दिन की झलक

दिल्ली विधानसभा सत्र: सीएम रेखा गुप्ता समेत मंत्रियों और विधायकों ने ली शपथ, देखें पहले दिन की झलक

दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई है। आठवीं विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में सदस्य के रूप में शपथ ली। सबसे पहले कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। इसके बाद विधायकों शपथ ली।

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा को प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई है।

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री पंकज कुमार सिंह को प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई है।

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा को प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई है।

दिल्ली विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का अन्य विधायकों ने स्वागत किया और बधाईयां दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *