अल्मोड़ा न्यूज़: 800 और 1500 मीटर दौड़ में अजय ने मारी बाजी

अल्मोड़ा न्यूज़: 800 और 1500 मीटर दौड़ में अजय ने मारी बाजी

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय पीजी कॉलेज द्वाराहाट की दो दिनी खेल प्रतियोगिताएं शुक्रवार को छतीनाखाल मैदान में शुरू हो गई हैं। 800 मीटर व 1500 मीटर की दौड़ में अजय नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि सोमेश्वर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवनींद्र कुमार जोशी ने किया।

ताइक्वांडो खिलाड़ी करन साह की मशाल दौड़ के साथ खेलों का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि ने 100 मीटर की दौड़ के विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

निर्णायकों में डॉ. नाजिश खान, डॉ. अंचलेश कुमार, डॉ. प्रणवीर चौहान, डॉ. सुमन, डॉ. अंजुम अली, डॉ. भावना कपकोटी आदि शामिल रहे। संचालन डॉ. हेम चंद्र दुबे और डॉ. सुमन गढ़िया ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *