Ranveer Allahbadia Controversy:पंकज त्रिपाठी ने कहा “ऐसे व्यंग करने पर कई बार आप बेवकूफ भी नजर आते हैं”

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना से जुड़े विवाद को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि ये उदाहरण है उन लोगों के लिए जिन्हें लगता है कि वे इंटरनेट पर कुछ भी कर सकते हैं। सभी के पास एक अच्छा ऑप्शन होता है। ऐसे में किसी भी बकवास चीज से बचकर काम करने की जरूरत है।
सेंस का करें इस्तेमाल
इंडियन एक्सप्रेस के एक समारोह में पंकज त्रिपाठी ने इंटरनेट पर उपलब्धि के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि कम बुद्धि और सेंस के कारण जो लोग इंटरनेट पर जल्दी चर्चित हो जाते हैं। ऐसे लोगों को रीति, सामाजिक मूल्यों का ध्यान रखना चाहिए। ये प्रसिद्धी कभी भी बदल सकती है और हर चीज एक जिम्मेदारी के साथ आपके पास आती है।
मनोरंजन का मतलब बकवास नहीं
डिजिटल दुनिया में सेंसरशिप को लेकर अभिनेता ने बात की। उन्होंने कहा, किसी भी गाइडलाइंस के न होने का ये मतलब बिल्कुल नहीं होता कि आप कुछ भी भद्दी चीजें सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर करेंगे। मनोरंजन के नाम पर हमें कुछ भी नहीं कर देना चाहिए। नॉनसेंस चीजों से कई बार आनंद आता है, लेकिन इसमें गर्व जैसी कोई बात नहीं है। ऐसे व्यंग करने पर कई बार आप बेवकूफ भी नजर आते हैं।
प्रसिद्धी संभालना मुश्किल
पंकज त्रिपाठी ने कहा कि नाम, प्रसिद्धी और सोशल मीडिया के दौर में कुछ भी, कभी भी बदल सकता है। वायरल होने पर ही लोगों का ध्यान होता है। ये जितनी जल्दी आता है, उतनी ही जल्दी चला भी जाता है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस पर आवाज उठाते हैं, उन्हें बहुत सावधानी से कोई भी बात कहनी चाहिए, क्योंकि आपको नहीं पता होता कि आपकी बात काकिस पर क्या असर पड़ रहा है।
टिप्पणी को लेकर हुआ विवाद
रणवीर इलाहाबादिया ने इंडियाज गॉट लेटेंट शो पर एक टिप्पणी की, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। रणवीर ने अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि कॉमेडी उनका क्षेत्र नहीं है और जो उन्होंने कहा उसके लिए उन्हें खेद है। वहीं, समय रैना ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल लोगों को हंसाना था।