Almora News: एक महीने बाद घृत गुफा से प्रकट हुए जागेश्वर महादेव

Almora News: एक महीने बाद घृत गुफा से प्रकट हुए जागेश्वर महादेव

जागेश्वर (अल्मोड़ा)। एक माह बाद माघ पूर्णिमा पर बुधवार को श्रद्धालुओं को जागेश्वर महादेव के वास्तविक स्वरूप में दर्शन हुए।

भोलेनाथ बुधवार को घृत गुफा से बाहर निकाले गए। इसके बाद पुजारियों ने उनका रूद्राभिषेक कर आरती उतारी, फिर घी का प्रसाद वितरित किया।

14 जनवरी को भोलेनाथ एक माह के लिए घृत गुफा में विराजमान हो जाते हैं। बुधवार सुबह मंदिर में पुजारियों ने नियमित पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत माघ पूर्णिमा के पावन दिवस पर मंत्रोच्चारण के बीच पंडित तारा दत्त भट्ट सहित अन्य पुजारियों ने जागेश्वर महादेव को घृत गुफा से बाहर निकाला।

बाहर निकालने के बाद सभी पुजारियों ने भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया और आरती उतारी।

इसके बाद सभी लोगों को घी का प्रसाद दिया गया। इस पूजा में पुजारी हरीश भट्ट, लक्ष्मी दत्त भट्ट, हिमांशु भट्ट, लोकेश भट्ट, त्रिलोचन भट्ट, केवल भट्ट, भगवान भट्ट, मोहन भट्ट आदि शामिल हुए।

भनोली के एसडीएम एनएस नगन्याल व पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट व तारा भट्ट ने भगवान जागेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *