VD 12 Teaser: विजय देवरकोंडा एक्शन का दम दिखाते नजर आए हैं

kingdom-teaser_14d2e8718b2432996851cea9c6ba6baa

विजय देवरकोंडा की फिल्म, जिसे अस्थाई रूप से ‘वीडी 12’ कहा जा रहा था, उसके टाइटल का खुलासा हो गया है। दरअसल, आज बुधवार को फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। इसी में फिल्म के टाइटल से परदा उठा है। और फिल्म का नाम है, ‘किंगडम’। यह फिल्म इसी साल मई में रिलीज होगी।

विजय देवरकोंडा ने दिखाया एक्शन

आज जारी हुए टीजर में विजय देवरकोंडा एक्शन का दम दिखाते नजर आए हैं। टीजर करीब एक मिनट 55 सकेंड का है। जैसा की इसका नाम है ‘किंगडम’, फिल्म की कहानी भी वैसी है। टीजर सितारा एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है।

विजय देवरकोंडा ने साझा किया पोस्ट

टीजर में विजय देवरकोंडा जेल में कैद नजर आए हैं। यह फिल्म 30 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विजय देवरकोंडा ने भी पोस्ट साझा कर फिल्म के टाइटल का जिक्र फैंस से किया है। उन्होंने लिखा है, ‘फिल्म का नाम ‘किंगडम’ है। सवाल, गलतियां, रक्तपात और नियति…।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

टीजर पर यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही हैं। टीजर हिंदी भाषा में भी जारी हुआ है। बता दें कि फिल्म के हिंदी वर्जन में रणबीर कपूर आवाज दे रहे हैं। यूजर्स को उनका अंदाज पसंद आ रहा है। इस फिल्म को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। सिनेमाघरों के बाद यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *