Gandhi Nagar Election Result 2025 Live: दीपू की बढ़त, लवली पीछे; डब्बू को झटका, जानें ताजा रुझान

Gandhi Nagar Election Result 2025 Live: दीपू की बढ़त, लवली पीछे; डब्बू को झटका, जानें ताजा रुझान

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर नतीजे आने में अब कुछ ही देर बाकी है। रुझानों में ही कई नेताओं ने जबरदस्त बढ़त बनाकर अपनी ताकत दिखा दी है। इनमें एक दिल्ली की गांधी नगर सीट है, जहां भाजपा की तरफ से स्टार चेहरों में से एक अरविंदर सिंह लवली उतरे हैं। हालांकि, आम आदमी पार्टी के नवीन चौधरी (दीपू) ने उन्हें फिलहाल पीछे कर दिया है। वहीं कांग्रेस के कमल अरोड़ा इस सीट पर तीसरे नंबर पर हैं।

दिल्ली को विधानसभा मिलने की ऐसी है कहानी
दिल्ली को विधानसभा कैसे मिली, इसकी कहानी 1952 से शुरू हुई। 1952 पार्ट-सी राज्य के रूप में दिल्ली को एक विधानसभा दी गई। 1956 में उस विधानसभा को भंग कर दिया गया। 1966 में दिल्ली को एक महानगर परिषद दी गई।

दिल्ली राज्य विधानसभा 17 मार्च 1952 को पार्ट-सी राज्य सरकार अधिनियम, 1951 के तहत अस्तित्व में आई। 1952 की विधानसभा में 48 सदस्य थे। मुख्य आयुक्त को उनके कार्यों के निष्पादन में सहायता और सलाह देने के लिए एक मंत्रिपरिषद का प्रावधान था, जिसके संबंध में राज्य विधानसभा को कानून बनाने की शक्ति दी गई थी।

राज्य पुनर्गठन आयोग (1955) की सिफारिशों के बाद दिल्ली 1 नवंबर 1956 से भाग-सी राज्य नहीं रही। दिल्ली विधानसभा और मंत्रिपरिषद को समाप्त कर दिया गया और दिल्ली राष्ट्रपति के प्रत्यक्ष प्रशासन के तहत केंद्र शासित प्रदेश बन गया। दिल्ली में एक लोकतांत्रिक व्यवस्था और उत्तरदायी प्रशासन की मांग उठने लगी। इसके बाद दिल्ली प्रशासन अधिनियम, 1966 के तहत महानगर परिषद बनाई गई। यह एक सदनीय लोकतांत्रिक निकाय था जिसमें 56 निर्वाचित सदस्य और 5 राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्य होते थे।

2020: आप ने दूसरी बार जीत सीट
2020 के विधानसभा चुनाव में आदमी पार्टी ने फिर जबरदस्त जनादेश हासिल किया। आप को 70 में से कुल 62 सीटों पर जीत मिली। गांधीनगर की बात करें तो इस सीट पर फिर से मौजूदा विधायक अनिल कुमार बाजपेयी ने ही जीत का परचम लहराया था। लेकिन खास बार ये रही कि इस बार उन्होनें भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही अनिल कुमार बाजपेयी सीट पर दूसरी बार विधायक बन गए। भाजपा के अनिल कुमार बाजपेयी ने आप के नवीन चौधरी को 6,079 वोट से हरा दिया था। भाजपा को 48824 और आप को 42745 वोट मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *