Janakpuri Election Result 2025 Live: भाजपा की मजबूत वापसी, आशीष सूद ने बनाई बड़ी बढ़त

Janakpuri Election Result 2025 Live: भाजपा की मजबूत वापसी, आशीष सूद ने बनाई बड़ी बढ़त

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में जनकपुरी सीट भी शामिल है। इस सीट का चुनावी इतिहास भी काफी दिलचस्प है। ये पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंदर आती है। इस सीट पर इस बार कुल 198204 मतदाता वोट डालने के लिए पात्र हैं।

इनमें से 102639 पुरुष और 95554 महिलाएं हैं बाकि 11 अन्य मतदाता है। इस सीट पर कांग्रेस कभी भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है।

1993 से 2013 के विधानसभा चुनाव तक इस सीट पर भाजपा को जीत मिली।

उसके बाद 2015 और 2020 में यहां से आप के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 11:00 बजे तक की मतगणना में आप के प्रवीन कुमार पीछे चल रहे हैं।

यहां से भाजपा के आशीष सूद चार राउंड की गिनती के बाद 10596 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस की हरबानी कौर तीसरे नंबर पर हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *