ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर किन्नर अखाड़े में घमासान, लक्ष्मी नारायण की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद किन्नर अखाड़े में घमासान शुरू हो गया है। चर्चा है कि अखाड़े के कई संतों ने इस पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। माना जा रहा है कि कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने के मामले में किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की पदवी दिए जाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। एक्ट्रेस को महामंडलेश्वर बनाने को लेकर किन्नर अखाड़े के भीतर ही विरोध शुरू हो गया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास और आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी इस मसले पर आमने-सामने आ गए हैं। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक अजय दास ने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को मुक्त करने की तैयारी कर ली है।