नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य पर सवाल: क्या बीमारी का राज़ अब भी अज्ञात?

JD(U) Manipur chief withdraws support to BJP, Nitish Kumar expels him |  India News - Business Standard

 

नीतीश कुमार, जो अब अपने राजनीतिक जीवन के अमृत काल में प्रवेश करने वाले हैं, ने अपनी सियासत की शुरुआत किसी और दल से की थी, लेकिन उनका राजनीतिक सफर समता पार्टी और बाद में जेडीयू के साथ परवान चढ़ा। नीतीश कुमार का सबसे लंबा साथ भाजपा के साथ रहा। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में सम्मानित स्थान मिला।

 

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उनका पहला कार्यकाल 2005 में शुरू हुआ, जब भाजपा के सहयोग से जेडीयू ने सरकार बनाई। तब से अब तक नीतीश कुमार सीएम बने हुए हैं। हालांकि, जेडीयू को कभी अकेले दम पर बहुमत नहीं मिला।

 

नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य पर सवाल:

नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनकी आंखों का इलाज लंबे समय से चल रहा है, लेकिन कुछ और बीमारियां भी हैं, जिनके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है। प्रशांत किशोर, जो जन सुराज अभियान का नेतृत्व करते हैं, ने नीतीश कुमार के इलाज पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वे आरटीआई के जरिए यह जानकारी लेना चाहते हैं कि सीएम ने कब और कहां इलाज कराया और किस बीमारी के लिए वे अक्सर दिल्ली जाते हैं।

 

कुछ लोगों का मानना है कि उनकी मानसिक स्थिति में बदलाव हो रहा है। नीतीश कुमार के हाव-भाव और बोलचाल के बदलते अंदाज पर भी चर्चाएं होती रही हैं। यहां तक कि उनके करीबी लोगों पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि वे उन्हें ऐसी दवाएं दे रहे हैं, जिनसे उनका मानसिक संतुलन प्रभावित हो सकता है।

नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे अब उनकी सियासत के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *