Shehnaaz Gill: ‘मैं क्या करूं मर जाऊं?’ से लेकर ‘मैं तेरी हीरोइन हूं?’ तक, ये हैं शहनाज के 7 फेमस डायलॉग

आज ‘बिग बॉस 13’ फेम अभिनेत्री शहनाज गिल का बर्थडे है। शहनाज को ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ के नाम से भी जाना जाता है। शहनाज आज 32 साल की हो गई हैं। बेशक वह शो ना जीत पाई हों, लेकिन उन्होंने पूरे हिंदुस्तान का दिल जरूर जीत लिया।
अभिनेत्री ने शो में खुद को बिल्कुल नेचुरल रखा और वह जैसी थी वैसा ही बिहेव किया। दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। बिग बॉस में आने से पहले उनकी पहचान पंजाब की एक विवादित सिंगर और अभिनेत्री के तौर पर थी। इस शो ने शहनाज को शोहरत और प्यार दोनों दिलाया।
शहनाज गिल का जन्म 27 जनवरी 1993 को पंजाब में हुआ। बचपन से ही उनकी रुची संगीत और अभिनय में थी। शहनाज ने महज 21 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। घरवालों ने इसका विरोध किया और उनकी शादी करानी चाही तो वह घर से भाग गईं।
मॉडलिंग के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई भी छोड़ दी थी। अभिनेत्री ने अपने करियर में कई फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें ज्यादातर पंजाबी फिल्में हैं। उन्होंने ढेर सारे पंजाबी एल्बम और म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज का जादू भी बिखेरा है।
मॉडलिंग के लिए घर छोड़ देने वाली और अपने सपने को पूरे करने की जिद उन्हें बिग बॉस तक ले आई। इस शो ने उन्हें इतना मशहूर कर दिया कि वह घर-घर पहचानी जाने लगीं। शो से शहनाज के कई सारे डायलॉग इतने फेमस हुए कि वह बच्चे-बच्चे की जुबान पर आ गए। आज हम अभिनेत्री के जन्मदिन पर उनके सबसे ज्यादा मशहूर हुए|