दिल्ली चुनाव: मोदी, शाह, योगी समेत BJP के 40 स्टार प्रचारक मैदान में; लिस्ट जारी

दिल्ली चुनाव: मोदी, शाह, योगी समेत BJP के 40 स्टार प्रचारक मैदान में; लिस्ट जारी

विधानसभा चुनाव प्रचार में भाजपा के सभी दिग्गज नेता दिल्ली में उतरेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद और प्रदेश प्रभारी भी चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है।

40 स्टार प्रचारकों की सूची में दूसरे स्थान पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, तीसरे स्थान पर राजनाथ सिंह और चौथे नंबर पर अमित शाह का नाम है। वहीं पांचवें स्थान पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम शामिल किया गया है।

भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों के नेताओं को शामिल किया गया है। साथ ही अभिनेता से नेता बने हेमा मालिनी, मनोज तिवारी, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, रवि किशन दिनेश लाल यादव (निरहुआ) को भी शामिल किया गया है। फायर ब्रांड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हिमंत बिस्व सरमा भी शामिल है।
केंद्रीय मंत्री भी पूरी ताकत के साथ भाजपा को दिल्ली में जिताने के लिए दमखम लगाएंगे। इनमें पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, धर्मेन्द्र प्रधान, सरदार हरदीप सिंह पुरी, गिरिराज सिंह, हर्ष मल्होत्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है। इसी तरह भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी स्टार प्रचारक होंगे।
दिल्ली के पूर्वांचल बाहुल इलाके में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की खूब मांग रहती है। लिहाजा इनका नाम स्टार प्रचारक में शामिल किया गया है। इसी तरह देवेंद्र फडणवीस, हिमंत बिस्वा सरमा, डॉ. मोहन यादव, पुष्कर सिंह धामी, भजन लाल शर्मा, नायब सिंह सैनी बतौर स्टार प्रचारक दिल्ली की सड़कों पर रोड शो और गली-मुहल्लो में छोटी-बड़ी जनसभा करेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ ही चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा, अतुल गर्ग, डॉ. अकला गुर्जर को शामिल किया गया है। इसी तरह केशव प्रसाद मौर्य, प्रेम चंद बैरवा, सम्राट चौधरी, डॉ. हर्षवर्धन, हंसराज हंस के अलावा भाजपा के सातों सांसद भी स्टार प्रचारक होंगे। इनमें रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत, प्रवीण खंडेलवाल, बांसुरी स्वराज शामिल है। एमसीडी नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *