Shraddha X Aditya:क्या श्रद्धा और आदित्य एक रोमांटिक फिल्म के लिए फिर से साथ नज़र आएंगे ?

श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड की सबसे मशहूर ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं। उनकी फिल्में आशिकी 2 और ओके जानू ने उनकी जादुई रोमांटिक केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीता। कथित तौर पर श्रद्धा और आदित्य एक रोमांटिक फिल्म के लिए फिर से साथ आ सकते हैं।
रोमांटिक फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं श्र्द्धा और आदित्य?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बार फिर से श्रद्धा कपूर और आदित्या रॉय कपूर की रोमांटिक जोड़ी साथ नजर आ सकती है। जानकारी के अनुसार, दोनों स्टार्स मोहित सूरी की अगली फिल्म के लिए साथ आ सकते हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी। बहरहाल, मोहित सूरी और उनकी क्रिएटिव टीम द्वारा कहानी और स्क्रीनप्ले पर काम किया जा रहा है। हो सकता है कि आने वाले हफ्तों में फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती है।