कोटा में महेंद्र की आत्महत्या: प्रशासन की गाइडलाइंस पर सवाल

 

राजस्थान के कोटा शहर में प्रतियोगी छात्रों के सुसाइड मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। बुधवार को एक और छात्र ने अपनी जान ले ली।
जानकारी के अनुसार सुसाइड करने वाले छात्र का नाम महेंद्र था और वह हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला था। महेंद्र कोटा के राजीव गांधी नगर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने छात्रा के शव मोर्चरी में रखवा दिया है।

यह आंकड़ा नया नहीं है, कोटा शहर में होने वाले सुसाइडल मामलों में हर साल बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले साल भी 15 छात्रों ने सुसाइड जैसे जुर्म को अंजाम दिया था। इसके कई कारण भी सामने आए थे।
कोटा शहर में देश के कई राज्यों से स्टूडेंट्स मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए कोटा आते हैं, लेकिन पढ़ाई के चलते मानसिक तनाव या अन्य तनाव को देखते हुए वह इस दबाव को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। और वह सुसाइड जैसे कदम उठाने को मजबूर हो जाते हैं। प्रशासन ने इसे रोकने के लिए कई गाइडलाइंस बनाई लेकिन यह अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *