घोर कलयुग! 70 वर्षीय बुजुर्ग का रेप, पंचायत ने तय की कीमत, दरिंदा आजाद

घोर कलयुग! 70 वर्षीय बुजुर्ग का रेप, पंचायत ने तय की कीमत, दरिंदा आजाद

70 साल की बुजुर्ग से दुष्कर्म

भागलपुर में एक अजीब मामला सामने आया है| यहां पहले एक दरिंदे ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की वहीं जब इस मामले को पंचायत में रखा गया तो पंचायत ने भी महिला के इज्जत की बोली लगा दी| इस पंचायत में महिला को ढाई लाख रुपये देकर मामला रफा दफा करने की कोशिश की गई| यही नहीं दरिंदे को आजाद भी कर दिया गया, लेकिन इसी बीच पुलिस की एंट्री हो गई और अब मामले में पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है|

मामला नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत् का है| पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है| पीड़िता के साथ थाने पहुंचे उनके पोते ने बताया कि उनकी दादी दो दिन पहले शाम को चार बजे टहलने के लिए मैदान की ओर जा रही थी| इसी दौरान आरोपी छैला मंडल ने उन्हें दबोच लिया और अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए और उन्हें देखकर आरोपी भागने लगा. हालांकि लोगों ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया|

इसके बाद गांव में पूर्व मुखिया सुजीत कुमार ने पंचायत बुलाई और बुजुर्ग महिला को ढाई लाख रुपये लेकर मामला रफा दफा करने के लिए दबाव बनाया| हालांकि पीड़िता ने भी साफ कह दिया कि वह आरोपी को छोड़ने वाली नहीं है| इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया| सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़िता ने बताया कि इस मामले में गांव की पंचायत ने भी उनके आबरू की बोली लगाई है| पुलिस ने भी शुरू में मामले को रफा दफा करने की कोशिश की, लेकिन विधायक गोपाल मंडल के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है| अब पुलिस मामले की जांच कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *