Delhi Election 2025: पालम में भाजपा की चार बार जीत, आप और कांग्रेस की बढ़ी उम्मीदें

delhi election

election news cover delhi ncr

पालम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा चार बार चुनाव जीत चुकी है, जबकि आप तीसरी और कांग्रेस दूसरी जीत के लिए जोर लगा रही हैं। वर्ष 1993 में ये सीट अस्तित्व में आई। यहां सबसे पहले भाजपा ने खाता खोला। इसके बाद कांग्रेस को जीत मिली। मौजूदा समय में यह सीट आप के पास है। इस सीट पर पहली बार भाजपा की टिकट पर धर्मदेव सोलंकी ने जीत दर्ज की। उन्होंने साल 2003 से 2013 तक लगातार तीन बार चुनाव जीता। इस समय आप की भावना गौर विधायक हैं। इस सीट में पालम गांव के अलावा आसपास की अनधिकृत कॉलोनियां हैं।इसके अलावा विधानसभा में कैलाश पुरी, इंद्र पार्क, पालम कॉलोनी, विजय एन्क्लेव, विनोद पुरी, महावीर एन्क्लेव-1, मधु विहार, राजा पुरी, विश्वास पार्क, विश्वास पार्क एक्सटेंशन, भरत विहार, महावीर विहार, द्वारका सेक्टर-1 व 7, द्वारका पुरी, तमिल एन्क्लेव, पूरन नगर, राज नगर-1, कैलाश पुरी, द्वारका जेजे कॉलोनी सेक्टर-7 सहित अन्य क्षेत्र हैं। पालम विधानसभा में निगम के चार वार्ड हैं। इनमें से तीन पर भाजपा व एक पर आप का कब्जा है। भाजपा की टिकट पर मधु विहार वार्ड से सुषमा राठी, साध नगर वार्ड से इंद्र कौर और पालम वार्ड से सीमा पंडित पार्षद हैं। आप की टिकट से अजय राय ने महावीर एन्क्लेव वार्ड से जीत हासिल की।

अक्सर यहां सीवर ओवरफ्लो या पानी बहता है। इस समस्या को दूर करने के लिए कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन दूर नहीं हुई। बारिश के दौरान समस्या विकराल हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *