हिमाचल: बैजनाथ में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस, सीएम सुक्खू कर सकते हैं अहम घोषणाएं

हिमाचल: बैजनाथ में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस, सीएम सुक्खू कर सकते हैं अहम घोषणाएं

इस बार 25 जनवरी (शनिवार) को हिमाचल प्रदेश का राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह कांगड़ा जिले के बैजनाथ में मनाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समारोह में संबोधित करते हुए कई घोषणाएं कर सकते हैं। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की भी उनके संबोधन पर नजरें टिकी होंगी। गाैरतलब है कि 25 जनवरी 1971 को बर्फबारी के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी  रिज मैदान से हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व की घोषणा की थी।उस वक्त कई संस्थाएं हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व के खिलाफ भी थीं। बावजूद इसके लंबे संघर्ष के बाद हिमाचल को राज्यत्व का दर्जा दिया गया। तब डॉ. यशवंत सिंह परमार हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री बने थे।  हिमाचल प्रदेश देश की आजादी के पूरे आठ महीने बाद 15 अप्रैल 1948 को 30 छोटी-बड़ी पहाड़ी रियासतों के विलय के परिणामस्वरूप चीफ कमिशनर प्रोविंस के रूप में अस्तित्व में आया। महासू, मंडी, चंबा और सिरमौर को अलग-अलग जिलों का दर्जा दिया गया। उस समय हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल 10,451 वर्ग मील और जनसंख्या 9,83,367 थी। वर्ष 1950 को हिमाचल को ‘सी’ स्टेट का राज्य का दर्जा देकर विधानसभा के गठन का प्रावधान कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *