पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के शोक में राजस्थान में 7 दिन नहीं होगा कोई राजकीय कार्य

Manmohan Singh death: राजस्थान की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मनमोहन सिंह के सम्मान में राज्य में 26 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक 7 दिन के राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आगे झुके रहेंगे और किसी भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा राजस्थान की भजनलाल शर्मा ने यह फैसला किया है।
राजस्थान सरकार के साथ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के सम्मान में प्रदेश में कांग्रेस की स्थापना दिवस समारोह समेत राजस्थान प्रदेश का कांग्रेस कमेटी के आगामी 7 दिनों के सभी आधिकारिक कार्य क्रम रद्द कर दिए गए हैं। राजस्थान कांग्रेस ने गुरुवार को डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद यह फैसला लिया है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोनिया गांधी और सांसद प्रियंका गांधी भी डॉक्टर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके निवास स्थान तीन मूर्ति भवन पहुंचे।
मनमोहन सिंह का निधन होने के बाद भारत सरकार की ओर से राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम सरकार के दिन सभी राजकीय मिशनों और विदेशी उच्चयोगो में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।
उधर पीएम मोदी गृहमंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नई दिल्ली स्थित पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के घर पहुंचे और उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। बता दे कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया डॉक्टर मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने गुरुवार करीब 8:00 बजे आखिरी सांसे ली।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और स्वास्थ्य संबंधी कई जटिल समस्याओं का सामना कर रहे थे। गुरुवार को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्होंने दिल्ली के एम्स में अपनी आखिरी सांस लेने के बाद पूरे देश में शोक की लहर है.