BabyJohn X Pushpa 2: पुष्पा 2 के सामने क्या झुकना पड़ेगा बेबी जॉन को ?

pushpa

पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धूम

 पुष्पा 2 की रफ्तार को सिर्फ दुनियाभर में ही नहीं, बल्कि इंडिया में रोकना भी अब नामुमकिन हो गया है। स्त्री 2 से लेकर जवान और एनिमल-बाहुबली 2 जैसी फिल्मों का कचूमर निकालने के बाद अब अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ये फिल्म आगामी फिल्मों पर भी ग्रहण बनी हुई है। क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म बेबी जॉन के आने से ऐसा लगा था कि पुष्पा 2 की रफ्तार धीमी हो जाएगी, लेकिन छुट्टी पर एक उल्टा ही नजारा देखने को मिला।

वरुण धवन (Varun Dhawan) की बेबी जॉन आने के बाद ऐसा लग रहा था कि पुष्पा 2 की कमाई में हिंदी और अन्य भाषाओं में थोड़ी गिरावट आ सकती है। इसकी एक वजह ये है कि बॉलीवुड में वरुण धवन की अच्छी-खासी प्रशंसकों के लिस्ट है। हालांकि, छुट्टी पर रिलीज होने के बावजूद बेबी जॉन  को पुष्पा 2 के आगे झुकना ही पड़ा। क्रिसमस की छुट्टी के साथ ही पुष्पा 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक और नया रिकॉर्ड बना लिया है। 

पुष्पा 2 की सभी भाषाओं की कमाई

पुष्पा 2 दुनियाभर के अलावा इंडिया में भी एक के बाद एक रिकॉर्ड कायम कर रही है। बुधवार को क्रिसमस पर फिल्म ने जमकर नोट छापे। हिंदी में जहां फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई, तो वहीं एक बार फिर से तेलुगु में अल्लू अर्जुन की फिल्म संभल गई।

हालांकि, तमिल-मलयालम और कन्नड़ में मूवी लाखों में ही रही। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुष्पा 2 ने रिलीज के 21वें दिन सिंगल डे पर तेलुगु में 4.1 करोड़, हिंदी में 15 करोड़, तमिल में 6 लाख, कन्नड़ में 4 लाख और मलयालम में 1 लाख रुपए कमाए।
तेलुगु भाषा में मूवी का कलेक्शन 21 दिनों में 316.3 करोड़ तक पहुंच चुका है। पुष्पा 2 ने हिंदी में 716.65 करोड़ रुपए, तमिल में 55.35 करोड़ रुपए, कन्नड़ में 7.48 करोड़ रुपए और मलयालम में  14.07 करोड़ है।

पुष्पा 2 ने इंडिया में रचा एक और इतिहास

21 दिनों बाद भी पुष्पा 2 का क्रेज कम नहीं हुआ है। 100 करोड़ से लेकर 1000 करोड़ तक पुष्पा 2 ने बस चंद ही दिनों में कमा लिया है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने 21 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल 1109.85 करोड़ तक की कमाई कर ली है।

 इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है, जिसका रिकॉर्ड तोड़ना बेबी जॉन के लिए क्या, आने वाले समय में रिलीज होने वाली कई बड़ी फिल्मों के लिए भी मुश्किल ही लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *