दिल्ली के कमरे में पांच महीने से बंद बिहार की तीन लड़कियां: मानव तस्करी का किया जा रहा था प्रयास

दिल्ली के कमरे में पांच महीने से बंद बिहार की तीन लड़कियां: मानव तस्करी का किया जा रहा था प्रयास

प्रतीकात्मक तस्वीर,

बिहार से पांच महीने पहले लापता हुईं तीन लड़कियों को पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया है| तीनों को एक बंद कमरे में मिलीं| उनकी हालत काफी खराब थी| तीनों लड़कियों का मेडिकल करवाया गया है| जो आरोपी तीनों लड़कियों को बहला-फुसलाकर यहां लाया था, उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| आरोपी के मोबाइल को खंगाला गया तो काफी चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं|

बिहार से तीन नाबालिग लड़कियों को प्रलोभन देकन भगा ले जाने वाले बदमाश को कैमूर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है| तीनों लड़कियों को भी एक बंद कमरे से बरामद कर लिया गया है| सदर अस्पताल में उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है| कोर्ट में पुलिस उनका बयान भी कराएगी|

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार सतेंद्र यादव उर्फ राज कुदरा थाना क्षेत्र के अजगरी गांव निवासी विरेंद्र कुमार सिंह का बेटा है| उसके पास से मोबाइल बरामद किया गया है, जिसमें कई लड़कियों की तस्वीरों मिली है| डीएसपी ने बताया कि इस तस्वीर के बारे में सतेंद्र से पूछताछ की जा रही है| यह भी जानकारी हासिल की जा रही है कि कहीं वो लड़कियों को बेचने या गलत काम में तो नहीं लगाता था?

पुलिस ने कहा- अगर आरोपी किसी रैकेट से जुड़ा होगा, तो इसे भी उजागर किया जाएगा. डीएसपी ने बताया कि वो तीनों लड़कियों को पांच-छह महीने से दिल्ली के एक बंद कमरे में रखे हुए था| लड़कियों को जब बरामद किया गया तो उनकी हालत काफी खराब थी| लड़कियों का मेडिकल करवाया गया है. सतेंद्र से तीनों लड़कियों की मुलाकात भभुआ के सीटी पार्क में हुई थी| उसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *