Yamuna Expressway Accident: जगद्गुरू कृपालु जी महाराज की बड़ी बेटी की दर्दनाक मौत”

images (19)

Yamuna Expressway Accident: दनकौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर आठ किलोमीटर के बोर्ड के पास रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में मरने वाली महिला विशाखा त्रिपाठी भक्ति धाम मनगढ़ कुंडा व प्रेम मंदिर वृंदावन के संस्थापक जगद्गुरू कृपालु जी महाराज जी की बेटी है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे एक कैंटर नंबर (यूपी 80 एफटी 5477) ने तेज गति के कारण नियंत्रण खोते हुए दो कारों (यूपी 72 बीएक्स 7148 इनोवा हायक्रॉस और (डीएल 7 सीवी 3044) टोयोटा केमरी कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मरने वाली महिला विशाखा त्रिपाठी भक्ति धाम मनगढ़ कुंडा व प्रेम मंदिर वृंदावन के संस्थापक जगद्गुरू कृपालु जी महाराज जी की बेटी है।
इस हादसे में दो कारों में सवार छह महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी मथुरा वृंदावन गए थे। वहां से मंदिर के दर्शन करके वापस दिल्ली लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और सरकारी एंबुलेंस सेवा 108 की तीन गाड़िया मौके पर पहुंची घायलों को तत्काल जिम्स अस्पताल पहुंचाया गया है।
कोतवाली प्रभारी का कहना है कि हादसे में घायव कुंडा प्रतापगढ़ निवासी हंसा पटेल, कंचन पटेल व दिल्ली निवासी गरिमा गुप्ता, संजय मलिक, दीपक भरेजा, विशाखा त्रिपाठी, श्यामा त्रिपाठी, कृष्णा त्रिपाठी को जिम्स में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराया है। वहीं हादसे के बाद कैंटर चालक  को हिरासत में लिया गया है। जांच में हादसे का कारण तेज गति और लापरवाही बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *