Ghaziabad by election result: “गाजियाबाद उपचुनाव परिणाम: अखिलेश का दलित कार्ड फिर हुआ नाकाम, 12 की जमानत जब्त”
Jessica Singh November 24, 2024
Ghaziabad by election result: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सिंहराज जाटव को टिकट देकर जो दलित कार्ड चला, वह कारगर साबित नहीं हुआ। सपा की मंशा दलित-मुस्लिम समीकरण बनाने की लग रही थी लेकिन यह सफल नहीं हो सकी। सदर सीट पर दलित और मुस्लिम वोटरों की संख्या मिलाकर एक लाख से ज्यादा है। इनके अलावा यादव भी हैं। सपा का कांग्रेस से गठबंधन भी है। इसके बावजूद सपा को वोट 28 हजार से कम मिले हैं।
यह लगातार दूसरी बार है जब अखिलेश यादव का दलित कार्ड चल नहीं पाया है। इससे पहले उन्होंने 2022 में भी विशाल वर्मा को टिकट दिया था। तब भाजपा के अतुल गर्ग ने विशाल वर्मा को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। अतुल गर्ग को 1,50,205 और विशाल वर्मा को 44,668 वोट मिले थे। सिंहराज को विशाल से भी कम वोट मिले हैं।
सिंहराज जाटव लाइनपार क्षेत्र के निवासी हैं और लंबे समय बसपा में अहम पदों पर रहे हैं। इसलिए, सपा नेताओं को लग रहा था कि वह लाइनपार में सबसे आगे रहेंगे और दलित वोटों को अपनी ओर कर पाएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
कांग्रेस से नहीं बन पाया तालमेल
सपा की हार की एक और वजह चुनाव के लिए पहले से तैयारी न करना भी रही। उप चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन में ऐन वक्त तक तैयारी कांग्रेस कर रही थी। कांग्रेस से 10 से ज्यादा टिकट दावेदार थे। माना जा रहा था कि सदर सीट से कांग्रेस ही लड़ेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नामांकन शुरू होने से ठीक पहले तय हुआ कि सपा लड़ेगी। इसके बाद कांग्रेस और सपा के संगठन में तालमेल नहीं बन पाया।

प्रचार में पिछड़ गई थी सपा
भाजपा के मुकाबले सपा चुनाव प्रचार में पिछड़ गई थी। जहां सीएम योगी भाजपा के लिए वोट मांगने चार बार आए, वहीं सपा से अखिलेश यादव सिर्फ एक बार आए। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, कोई जनसभा नहीं की। कांग्रेस से कोई बड़ा नेता सपा के लिए नहीं आया। लोकसभा चुनाव के दौरान अखिलेश और राहुल गांधी एक साथ गाजियाबाद आए थे लेकिन इस बार यह जोड़ी साथ नजर नहीं आई।

इतिहास नहीं दोहरा पाई सपा
बीस साल पहले इसी सदर सीट पर उप चुनाव हुआ था। उसमें सपा ने जीत हासिल की थी। इस इतिहास को सपा दोहरा नहीं पाई। 2004 के उप चुनाव की एक जीत के अलावा सपा यहां हर चुनाव में हारी है। हार की इस शृंखला में एक और कड़ी जुड़ गई है।

2004 का नतीजा
प्रत्याशी, दल, मिले मत
सुरेंद्र कुमार मुन्नी, सपा, 64,173
सतीश त्यागी, कांग्रेस, 52,715
सुनीता दयाल, भाजपा, 44,324
मुनीश शर्मा, बसपा, 42,162
प्रत्याशी, दल, मिले मत
सुरेंद्र कुमार मुन्नी, सपा, 64,173
सतीश त्यागी, कांग्रेस, 52,715
सुनीता दयाल, भाजपा, 44,324
मुनीश शर्मा, बसपा, 42,162
12 की जमानत जब्त आठ नोटा से भी हारे
गाजियाबाद। गाजियाबाद सदर सीट के विधानसभा उपचुनाव में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से 12 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। आठ प्रत्याशी ऐसे रहे जो नोटा से कम वोट हासिल कर सके। सिर्फ भाजपा और सपा उम्मीदवार की ही जमानत राशि बच सकी।

इनकी जमानत हुई जब्त
प्रत्याशी दल मिले मत
परमानंद गर्ग बसपा 10,736
गयारीन अहिरवार राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी 174
धर्मेंद्र सिंह राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) 99
पवन सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी 89
पूनम हिंदुस्थान निर्माण दल 3676
रवि कुमार एआईएमआईएम 6536

रवि कुमार पांचाल सुभांष पार्टी 131
सत्यपाल चौधरी आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) 6304
मिथुन जायसवाल निर्दलीय 99
रूपेश चंद्र निर्दलीय 226
विनय कुमार शर्मा निर्दलीय 250
शमशेर राणा निर्दलीय 251
सत्यपाल चौधरी आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) 6304
मिथुन जायसवाल निर्दलीय 99
रूपेश चंद्र निर्दलीय 226
विनय कुमार शर्मा निर्दलीय 250
शमशेर राणा निर्दलीय 251