“Singham Again की 5 बड़ी खामियां, 200 करोड़ कमाने के बावजूद क्यों हुई फ्लॉप?”

20241029050513_singhamagain1

Singham Again: अजय देवगन की एक्शन मूवी ‘सिंघम अगेन’ ने दिवाली के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमाई करने के बाद अब मूवी ठंडे बस्ते में जाती दिखाई दे रही है। रोहित शेट्टी की ये एक्शन फिल्म अपने बजट को छू भी नहीं पाई है। अभी तक मूवी 206 करोड़ की ही कमाई कर पाई है। वहीं इसका बजट 350 करोड़ का है। ऐसे में सवाल उठता है कि किस वजह से मूवी पीछे रह गई है। आइए आपको मूवी की पांच खामियां बताते हैं जो ऑडियंस को भी खूब खली।

ओरिजनल सॉन्ग की कमी

मूवी में जो सबसे ज्यादा कमी खली वो ओरिजनल म्यूजिक ही थी। इसमें सिंघम का टाइटल ट्रैक ही नहीं सुनने को मिला। ये ट्रैक रोहित शेट्टी की सिंघम फ्रेंचाइजी की जान है और ऑडियंस को वो ही मूवी में सुनाई नहीं दिया। वहीं ‘सूर्यवंशी’ और ‘सिंबा’ की एंट्री पर भी उनका सिग्नेचर म्यूजिक सुनाई नहीं दिया। ऑडियंस को इसकी कमी बेहद खली। वहीं इस बार मूवी का म्यूजिक टी-सीरीज की जगह जियो म्यूजिक ने दिया।

पुलिस की वर्दी में नहीं आए नजर

मूवी में अजय देवगन पुलिस की वर्दी में एक ही बार दिखाई दिए। जबकि बाजीराव सिंघम एक ऐसा कैरेक्टर है जिसे ऑडियंस पुलिस की वर्दी में ही देखना पसंद करती है। इसके बावजूद भी फिल्म में अजय देवगन अपनी एंट्री के टाइम ही वर्दी में दिखाई दिए। वहीं अक्षय कुमार और रणवीर सिंह को भी वर्दी में नहीं दिखाया गया।

अर्जुन कपूर के डायलॉग्स कम

मूवी में अर्जुन कपूर विलेन की भूमिका में नजर आए हैं। पहली बार एक्टर ने नेगेटिव किरदार निभाया। अर्जुन का लुक तो मूवी में किलर लगा लेकिन उन्हें डायलॉग्स बहुत कम दिए गए। मुख्य विलेन होने के बावजूद भी डायलॉग्स नहीं दिए गए। इसे ऑडियंस पचा नहीं पाई।

बाजीराव सिंघम के डायलॉग्स

अजय देवगन का किरदार लोगों को सिंघम के पहले पार्ट से पसंद है। वहीं ये किरदार अपने धांसू डायलॉग्स की वजह से लोगों के दिल में बसा हुआ है। ‘सिंघम अगेन’ की बात करें तो इसमें ऐसे डायलॉग्स नहीं सुनने को मिले। जिसकी वजह से ऑडियंस निराश हुई।

पुराने किरदारों की कमी

‘सिंघम’ और ‘सिंघम 2’ में हमने जो किरदार देखे थे वो ‘सिंघम अगेन’ में गायब दिखे। वहीं मूवी में दयानन्द चन्द्रशेखर शेट्टी का किरदार भी महज 15 मिनट का ही था। ‘सिंघम 2’ में ये कैरेक्टर लोगों को खूब पसंद आया था। सिंघम अगेन में ये ज्यादा देखने को नहीं मिला। वहीं ‘सिंघम’ के पुराने किरदार जो ‘बाजीराव सिंघम’ के साथी थे वो भी मूवी से गायब दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *