छठ पूजा पर स्पेशल ट्रेन: घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, चलेंगी 150 अतिरिक्त ट्रेनें

IMG_1431

छठ पूजा के अवसर पर रेलवे ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि इस साल 7400 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जबकि पिछले साल 4500 ट्रेनें थीं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब 150 और ट्रेनें चलाने की तैयारी है। बिहार के चार प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

 

मुख्य बातें:
– छठ पूजा के लिए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।
– रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
– यात्रियों की संख्या को देखते हुए 150 अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

 

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दीपावली के बाद अब छठ पूजा के लिए घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने लगी है। पूर्व दिशा की ट्रेनों में विशेष भीड़ देखी जा रही है। भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार देर शाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया।

 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस त्योहार सीजन में देश भर में 7435 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार अधिक भीड़ होने के कारण 150 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। बिहार के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष योजना बनाई गई है।

 

देश भर से बड़े पैमाने पर यात्रियों के आगमन को देखते हुए नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और लखनऊ जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर, टिकट वेंडिंग मशीनें, और बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं ताकि यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी मिल सके

नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल पर अस्थायी प्रतीक्षालय बनाए गए हैं, जिनमें पंखे, लाइट, पानी और शौचालय की व्यवस्था है।

रेल मंत्री ने अस्थायी प्रतीक्षालय का दौरा कर वहां की सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को यात्रियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा भी उनके साथ मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *