UP NEWS: आगरा नगर निगम की पहल; पुराने खिलौने, कपड़े, और जूते के बदले मिल रहा दिवाली के सजावट का सामना
घर में पड़े पुराने कपड़े, जूते, खिलौनों के कबाड़ की जगह दीपक, धूपबत्ती और बैग मिलेगा। ये व्यवस्था नगर निगम आगरा द्वारा की गई है।
घर पर रखे कपड़े, जूते, खिलौने, किताबों आदि के कबाड़ नगर निगम को दीजिए और बदले में दिवाली की सजावट के लिए डेकोरेटेड दीपक, ऑर्गेनिक धूपबत्ती, कपड़े के बैग आदि लीजिए। सोमवार से नगर निगम का एक्सचेंज प्रोग्राम स्वच्छ दिवाली, सुंदर दिवाली शुरू हो रहा है, जिसमें ट्रिपल आर ऑन व्हील वाहन में इस वस्तुओं को देकर सजावटी सामान लिया जा सकता है।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि स्वच्छ दिवाली, सुंदर दिवाली अभियान के तहत नगर निगम कबाड़ हो चुकी चीजों को लेगा। अगर यह ठीक होंगी तो उसे रिसाइकिल के लिए भेजा जाएगा। पुराने कपड़े, अखबार, प्लास्टिक सामग्री, टूटे-फूटे फर्नीचर, ई-कचरा और ऐसी ही अन्य चीजों को अलग-अलग करके अपने केंद्रों पर रखने का फैसला किया है। ये केंद्र प्रत्येक जोन में होंगे। जो सामान दोबारा उपयोग नहीं हो सकेगा, उसे कुबेरपुर स्थित लैंडफिल साइट भेज दिया जाएगा। इसके लिए रिसाइकिल करने वालों से करार किया जा रहा है।
20 महिलाएं कर रहीं हैं काम
नगर निगम ने आरआरआर सेंटर पर स्वयं सहायता समूह की 20 महिलाओं को सजावटी सामान बनाने के काम में लगाया है। केंद्र की संचालिका रेखा गुप्ता ने बताया कि पुराने कपड़ों से बैग, मंदिरों के फूलों से धूपबत्ती, पुराने दीपकों को रंग-बिरंगा कर आकर्षक बनाया जा रहा है। कई महिलाएं प्लास्टिक से शुभ लाभ, शुभ दिवाली और तोरण आदि बना रही हैं।