DELHI NEWS: आनंद बिहार की AQI 400 के पार; जहरीली हुई हवा, दिवाली के बाद स्थिति और होगी घराब
दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स में रविवार को फिर गिरावट दर्ज क गई। दिल्ली का औसत एक्यूआई 356 रिकॉर्ड किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। वहीं दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 406 दर्ज किया गया है। इसे लेकर सुबह सैर और साइकिल चलाने निकलने लोगों ने दिल्ली की हवा में घुटन महसूस होने की बात कही है।
राजधानी दिल्ली में दीवाली के त्योहार से पहले सांसों पर संकट उत्पन्न हो गया है। रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक बिगड़ने से आज दिल्ली का औसत एक्यूआई 356 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीसीपीबी) के मुताबिक, आनंद विहार इलाके में AQI 400 अंक को पार कर गया, जो सुबह 10 बजे 406 दर्ज किया गया, जिसे ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा गया। इससे पहले शनिवार को यहां का AQI 367 दर्ज किया गया था। वहीं, दिल्ली के जहांगीरपुरी में AQI 420 दर्ज किया गया है। अगले तीन दिनों तक दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रहने के आसार हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है। इसे लेकर लोगों ने ‘घुटन महसूस’ होने की बात कही है। शनिवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 255 दर्ज किया गया था, जिसे ‘खराब’ श्रेणी में माना जाता है।
दिल्ली के क्षेत्र का AQI
- आनंद विहार 406
- जहांगीरपुरी 420
- अलीपुर 409
- आईटीओ 371
- चांदनी चौक 321
- द्वारका 351