पद्मभूषण शारदा सिन्हा की ICU में स्थिति नाजुक 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण, फैंस कर रहे हैं प्रार्थना!

Sharda Sinha Health Update: बिहार की स्वर कोकिला और पद्मभूषण शारदा सिन्हा के फैंस के लिए छठ से पहले एक बुरी खबर सामने आई है। छठ गीतों के लिए मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा गंभीर रूप से बीमार हैं और उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में शनिवार को ICU में भर्ती कराया गया। इस खबर के सामने आने के बाद से सिंगर के फैंस काफी परेशान हो गए हैं और उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। आइए बताते हैं कि अब शारदा सिन्हा की हालात कैसी है?
बेटे ने बताई कैसी है हालात?
हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान ने बताया है कि शारदा सिन्हा को आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है और डॉक्टरों का कहना है कि उनके अगले 24 घंटे बेहद जरूरी होने वाले हैं। लोक गायिका को 22 अक्तूबर को बिहार के स्थानिक आयुक्त और राज्य सरकार के सहयोग से उन्हें दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया है। जहां शनिवार को उनकी स्थिति ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें ICU में एडमिट कराया गया।
फैंस मांग रहे सलामती की दुआ
शारदा सिन्हा के फैंस उनके बीमार होने की खबर सुनकर बेहद दुखी हो गए हैं और सब मिलकर उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। ‘न्यूज18’ की रिपोर्ट के अनुसार, शारदा सिन्हा के सबसे करीब गोपालगंज में फैंस महादेव मंदिर और थावे मां भवानी के दरबार में सिंगर की सलामती के लिए महामृत्युंजय जाप और अन्य पूजा अनुष्ठान किए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने लिया हाल
शारदा सिन्हा की तबियत के बारे में जानने के बाद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शारदा सिन्हा (Sharda Sinha Health Update) के बेटे से उनका हालचाल पूछा है। इसके साथ ही उन्होंने अंशुमान को भरोसा दिलाया है कि इलाज के लिए जो भी बेहतर होगा, वो किया जाएगा। बिहार सरकार एम्स प्रशासन से सम्पर्क में हैं। बिहार प्रशासन के कई नेताओं ने लोकगायिका की सेहत की जानकारी ली है। बता दें कि 35 दिन पहले ही शारदा सिन्हा के पति का निधन हुआ था। उनकी मौत के बाद से ही वो बीमार रहने लगी हैं।