DELHI NEWS: दिल्ली के इन इलाकों में पानी की सप्लाई रहेगी इतने दिन बाधित; पढ़ें लिस्ट
राजधानी दिल्ली में दीवाली से पहले लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने और वार्षिक सफाई के लिए ऊपरी गंगा नहर बंद को बंद किया किया गया है।
इससे दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित हो रही है। इसके साथ ही एक नवंबर को भी दिल्ली के कई क्षेत्रों में पानी की दिक्कत हो सकती है। यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने और वार्षिक सफाई के लिए ऊपरी गंगा नहर बंद होने से दीवाली त्योहार के दिनों में दिल्लीवासियों को जल आपूर्ति की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भागीरथी और सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) से इस समय लगभग 30 प्रतिशत कम पेयजल मिल रहा है। इससे पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली का हिस्सा और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र में जल आपूर्ति में परेशानी हो रही है। 110 एमजीडी क्षमता वाले भागीरथी डब्ल्यूटीपी और 140 क्षमता वाले एमजीडी सोनिया विहार डब्ल्यूटीपी के लिए कच्चा पानी का स्रोत ऊपरी गंगा नहर है।
12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक बंद है गंगा नहर
वार्षिक रखरखाव के लिए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा ऊपरी गंगा नहर को 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक हरिद्वार से बंद कर दिया गया है। नहर में कई स्थानों पर पानी रह गया था। उससे दोनों डब्ल्यूटीपी को कुछ पानी मिल रहा था, परंतु 21 अक्टूबर से वह भी उपलब्ध नहीं है।
एक नवंबर को हो सकती है दिक्कत
अब दोनों डब्ल्यूटीपी पूरी तरह से यमुना नदी से मिलने वाले पानी पर निर्भर हैं, लेकिन यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा 1.5 पीपीएम (पार्ट्स प्रति मिलिनय) से अधिक होने के कारण उसे शोधित नहीं किया जा सकता है। इससे दोनों संयंत्रों से कम पेयजल मिल रहा है। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि एक नवंबर राजधानी के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रह सकती है
ये इलाके हो सकते हैं प्रभावित
- सीलमपुर
- शास्त्रीपार्क
- ब्रहमपुरी
- कैलाश नगर
- सराय काले खां
- जल विहार
- लाजपत नगर
- मूलचंद अस्पताल
- ग्रेटर कैलाश
- वसंत कुंज
- देवली
- अंबेडकर नगर
- ओखला
- कालकाजी
- कालकाजी एक्सटेंशन
- गोविंदपुरी
- जीबी पंत पॉलिटेक्निक
- श्याम नगर कॉलोनी
- ओखला सब्जी मंडी
- अमर कॉलोनी
- दक्षिण पुरी
- पंचशील पार्क
- शाहपुर जाट
- कोटला मुबारकपुर
- सरिता विहार
- सिद्धार्थ नगर
- अपोलो
- जीके नार्थ
- मालवीय नगर
- डियर पार्क
- गीतांजलि
- श्रीनिवासपुरी
- जीके साउथ
- छतरपुर
जल बोर्ड की पानी बर्बाद न करने की सलाह
इसके अलावा एनडीएमसी क्षेत्र में उपभोक्ताओं को परेशानी होगी। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने की सलाह दी है। आवश्यकता अनुसार टैंकर से पानी मंगा सकते हैं।
पानी की समस्या को लेकर इन नंबरों पर शिकायतों करें
1916 / 1800117118 (टोल फ्री) और grievances[dash]djb[at]delhi[dot]gov[dot]in पर मेल कर सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली जल बोर्ड का वाट्सएप के नंबर: 9650291021 के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
23538495
23634469
23513073
23527679