HARYANA NEWS: हरियाणा में पराली जलाने से बढ़ रहा है प्रदुषण; कृषि विभाग ने 24 अधिकारियों को किया सस्पेंड, क्या है कारण?
हरियाणा सरकार इस बार पराली जलने के मामलों में कमी के लिए प्रयासरत है। सरकार के आदेश हैं कि जो किसान पराली जलाएंगे, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। साथ ही रेड एंट्री भी दर्ज होगी। इसके बावजूद प्रदेश में पराली जलना बदस्तूर जारी है।
हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में कमी नहीं आ रहीं है। पराली जलाने से रोकने में नाकाम अलग अलग जिलों में तैनात 24 अधिकारियों/कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। हरियाणा कृषि विभाग की तरफ से आदेश जारी दिए गए है।
सस्पेंड होने वाले कर्मचारियों में पानीपत के दो, हिसार के दो, जींद के दो, कैथल के तीन, करनाल के तीन, फतेहाबाद के तीन, कुरुक्षेत्र के चार, अंबाला के तीन और सोनीपत के दो कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी की ड्यूटी पराली जलाने से रोकने के लिए अलग अलग जिलों में गठित विशेष टीम में लगाई गई थी।