भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्री ने उठाया पर्दा, खेसारी लाल पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

Kajal Raghwani Allegation Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में छाई रहती हैं। अब एक बार फिर से वो सुर्खियों में छा गई हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कुछ चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री के उस चेहरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिनके नाम का सिक्का चलता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की। काजल ने खेसारी से अपने रिलेशन को लेकर भी खुलकर बात की और ये बताया कि कैसे उन्होंने उन्हें धोखा दिया और उनका फायदा उठाया। आइए जानते हैं कि काजल ने ऐसा क्या कह दिया है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में हड़कंप ही मच गया है।
काजल राघवानी का शॉकिंग खुलासा
काजल राघवानी ने जी न्यूज बिहार-झारखंड को दिए एक इंटर व्यू में कई शॉकिंग खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव का वो चेहरा दुनिया के सामने रखा है जिसे आज तक किसी ने नहीं देखा था और न उसके बारे में सुना था। काजल ने बताया कि खेसारी ने उनके साथ धोखा किया और 5 साल तक झूठ बोल कर रिलेशन में रहे। उन्होंने काजल से कहा था कि उनकी बीवी और बच्चे लालची हैं और वो उनसे प्यार भी नहीं करते हैं।
खेसारी लाल यादव ने दिया धोखा
काजल ने बताया कि हम लोग इंडस्ट्री में हार्ड वर्क कर रहे हैं अपना घर चलाने के लिए। उन्होंने हर शो में मुझे अपनी पत्नी बताया और मुझसे बोलते थे कि मुझे अपना भतार बोलो (भतार का मतलब पति)। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री के बारे में इतना पता नहीं था क्योंकि वो गुजराती इंडस्ट्री से आई हैं। खेसारी ने ये भी कहा खा कि उनकी अपनी पत्नी से बनती नहीं है और वो 2 साल में उसे तलाक दे देंगे और शादी कर लेंगे। लेकिन 5 साल बीतने के बाद भी उन्होंने शादी नहीं की।
अब दे रहे धमकी
काजल ने शॉकिंग खुलासा करते हुए कहा है कि खेसारी लाल यादव अब उन्हें जान से मारने की धमकी एक्ट्रेस ने कहा कि वो अपने घर का अकेली सहारा हैं। लेकिन अब उन्हें धमकी भी आ रही हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव ने मुझे धमकी दी है कि अगर चुप नहीं रहीं तो वो उनका करियर बर्बाद कर देंगे। काजल ने जी न्यूज से बात करते हुए कहा कि उन्हें बहुत डर लग रहा है और इस वक्त वो डर से कांप रही हैं।