DELHI NEWS: दिल्ली नगर निगम के 607 सफाई कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा; सौपा पक्की नौकरी का पत्र

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 607 सफाई कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने बुधवार को 607 कर्मचारियों को पक्की नौकरी का पत्र सौंपा।



साथ ही कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने 10000 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों को पक्का किया है। साथ ही कहा कि एमसीडी में आने के बाद अपना वादा पूरा किया है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 607 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया है। बुधवार को सिविक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आतिशी ने सफाई-कर्मचारियों को पक्का करने पत्र सौंपा। सीएम आतिशी ने कहा कि सफाई-कर्मचारियों को समय पर वेतन देना हो या उन्हें पक्का करना, एमसीडी में आने के बाद आप सरकार ने सफाई कर्मचारियों से किए अपने सारे वादे निभाए है।

आप सरकार ने 10,000 से ज्यादा कर्मचारियों को किया पक्का 

उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में अरविंद केजरीवाल के दिशा-निर्देश पर आप सरकार ने 10,000 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों को पक्का किया है। सफाई कर्मियों को पक्का करने के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आतिशी ने भगवान वाल्मीकि की भी बात की।

उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि के हाथ में जो कलम है, वो इस बात का प्रतीक है कि समाज में चाहे कोई कितना भी पीछे खड़ा हो, लेकिन शिक्षा के माध्यम से आगे जरूर बढ़ सकता है। उनके इस सपने को अगर पूरे देश में कोई एक सरकार पूरा कर रही है तो वो दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी की सरकार है, जो गरीब बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा देकर आगे बढ़ने का मौका दे रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *