Bigg Boss 18: विवियन और रजत के बीच हुई भयंकर झड़प, आखिर क्यों गूंजा ‘हाथ तोड़ दूंगा’ का धमकी भरा डायलॉग?

Bigg Boss 18: सलमान खान के रियलिटी शो में घरवालों के बीच नोक-झोंक शुरू हो चुकी है। शो के मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज किया है। इसमें विवियन डीसेना और रजत दलाल के बीच तांडव देखने को मिल रहा है। शो में दोनों मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर उभरते नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में जो प्रोमो रिलीज किया है इसमें दोनों जुबानी जंग करते नजर आ रहे हैं। विवियन-रजत की इस बहसबाजी में घर का माहौल भी तनावपूर्ण हो गया। आइए आपको भी बताते हैं दोनों के बीच किस बात पर जंग छिड़ी।
उंगली दिखाने पर बहस
नए प्रोमो में विवियन रजत को उंगली दिखाते हुए कुछ समझा रहे हैं। लेकिन उनके उंगली दिखाने से रजत का पारा हाई हो जाता है। वह विवियन को बोलते हैं, ‘उंगली मत दिखा हाथ तोड़कर जेब में दे दूंगा।’ वहीं विवियन रजत को बोल रहे हैं, ‘प्रोब्लम आपका एटीट्यूड है।’ इस पर रजत और गर्म हो जाते हैं और वह कहते दिखाई दे रहे हैं, ‘मैं आपका जूनियर आर्टिस्ट नहीं हूं जो आपकी सुनकर लूंगा। मैं नहीं जानता विवियन डीसेना कौन है?’
घरवालों के बीच दिखा तनाव
दोनों की इस गहमागहमी से घर के अन्य सदस्य भी तनाव में आ जाते हैं। हालांकि ये पूरी लड़ाई चाहत पांडे और विवियन डीसेना के बीच वॉशरूम यूज करने के ऊपर थी। रजत दोनों के बीच आ गए, फिर ये विवियन और रजत के बीच की लड़ाई बन गई। ये एपिसोड आज कलर्स और जीओ सिनेमा पर टेलीकास्ट होगा। शो के प्रोमो में चाहत पांडे भी विवियन से वॉशरूम खाली करने के लिए बोलती दिखाई दे रही हैं।
सलमान खान ने लगाई क्लास !
शो में आए दिन किसी न किसी के बीच नोक-झोंक देखने को मिल रही है। हाल ही में करणवीर मेहरा और अविनाश मिश्रा के बीच भी तकरार देखी गई थी। वहीं शो के पहले वीकेंड के वार में सलमान खान ने भी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई थी और उन्हें रियलिटी का आईना दिखाया था। उस दौरान चाहत और विवियन शो के होस्ट सलमान खान के सामने ही लड़ते नजर आए थे।