FESTIVE SEASON: जाने कब है करवां चौथ? औरतें अभी से लग गई है तैयारियों में
सुहागिन महिलाएं करवा चौथ 2024 की तैयारी में जुट गई हैं। इस साल यह व्रत 20 अक्टूबर रविवार को रखा जाएगा। करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा का विशेष महत्व होता है।
चंद्रोदय के पश्चात ही रात्रि के समय करवा चौथ का व्रत खोला जाता है। महिलाएं पहले चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं। तत्पश्चात छलनी से चंद्रमा और अपने पति का चेहरा देखती हैं। प्रतिवर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ (Karva Chauth 2024) का व्रत रखने की परंपरा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 20 अक्टूबर रविवार को यह व्रत मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की सलामती और दीर्घायु होने की कामना के साथ दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं।
सनातन धर्म में सुहागिनों द्वारा रखे जाने वाला यह व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सुहागनें माता पार्वती सहित पूरे शिव परिवार की आराधना करती हैं। कहीं-कहीं कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की कामना को लेकर करवा चौथ का व्रत रखती हैं।
करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा का विशेष महत्व होता है। चंद्रोदय के पश्चात ही रात्रि के समय करवा चौथ का व्रत खोला जाता है। महिलाएं पहले चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं। तत्पश्चात छलनी से चंद्रमा और अपने पति का चेहरा देखती हैं। ऐसा माना जाता है छलनी के माध्यम से पति का चेहरा देखने से पति की आयु उतनी गुणा बढ़ जाती है। उसके बाद पति द्वारा पत्नी को जल पिलाकर व्रत तुड़वाने की परंपरा है।