Venezuela: राष्ट्रपति मादुरो का बड़ा कदम, दोबारा चुनाव की मांग के बीच 10 दिन के लिए ‘एक्स’ को ब्लॉक किया

Venezuela: राष्ट्रपति मादुरो का बड़ा कदम, दोबारा चुनाव की मांग के बीच 10 दिन के लिए ‘एक्स’ को ब्लॉक किया

वेनेजुएला में दोबारा राष्ट्रपति चुनाव की मांग के बीच वर्तमान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के खिलाफ एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने गुरुवार को कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को वेनेजुएला में 10 दिनों के लिए ब्लॉक कर दिया जाएगा। मादुरो ने यह बयान एक्स के संस्थापक एलन मस्क के दोबारा चुनाव के खिलाफ प्रतिक्रिया देने के बाद दिया।

तीसरी बार राष्ट्रपति चुने गए मादुरो
बता दें कि निकोलस मादुरौ लगातार तीसरी बार वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गए हैं। वह 11 साल से सत्ता की बागडोर संभाल रहे हैं। हालांकि, इस बार विपक्षी नेताओं और दलों के एकजुट होने के कारण राष्ट्रपति मादुरो को पहली बार सबसे कठिन चुनावी चुनौती मिली। इस चुनाव में मादुरो के मुख्य प्रतिद्वंद्वी 74 वर्षीय एडमंडो गोंजालेज उरुतिया थे। करीब दो करोड़ पंजीकृत मतदाताओं ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया था। राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस मादुरो को 51 प्रतिशत वोट मिले। वहीं विपक्ष के नेता एडमुंडो गोंजालेज को 44 प्रतिशत मत मिले।

विपक्षी उम्मीदवार एडमंडो गोंजावेज ने दी चुनौती
वर्तमान में विपक्ष के उम्मीदवार एडमंडो गोंजालेज उनकी जीत को चुनौती दे रहे हैं। गोंजालेज और विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दावा किया था कि उन्हें 70 फीसदी से अधिक टैली शीट मिली हैं और वे गोंगालेज को मादुरो से आगे दिखाते हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वावेनेजुएला सरकार से राष्ट्रपति चुनाव का मतदान डेटा जारी करने का आह्वान किया।

विपक्ष ने किया मादुरो का विरोध
वेनेजुएला में परिणाम के बाद विपक्षी उम्मीदवार एडमंडो गोंजालेज के समर्थन में हजारों समर्थकों राजधानी कराकस में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालयों के बाहर इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। इस बीच मादुरो के सहयोगी टेलीविजन पर विपक्षी नेताओं पर फासीवादी होने का आरोप लगाते दिखे। विरोध प्रदर्शन में अबतक 11 लोगों की मौत होने की भी खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *