आदमपुर निर्वाचन परिणाम 2024: आदमपुर क्षेत्र पर भारतीय जनता पार्टी के भव्य बिश्नोई की बढ़त जारी है, कुछ ही समय में परिणाम घोषित होंगे।

इतिहास की बात करें तो आदमपुर विधानसभा सीट का अतीत बेहद रोचक है। हरियाणा में अब तक 13 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। हालांकि आदमपुर में 17 बार (4 उपचुनाव) चुनाव हुए हैं। यहां से चौधरी भजनलाल और उनका परिवार ही जीतता आ रहा है। यहां पहली बार 1967 में विधानसभा चुनाव हुए थे। भजनलाल खुद इस सीट से 9 बार विधायक चुने गए। वे 7 बार कांग्रेस, एक बार जनता पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज करा चुके हैं। इसके बाद खुद की पार्टी हजकां बनाई। उसके टिकट पर भी एक बार जीतकर विधानसभा पहुंचे। उनके बाद उनके बेटे कुलदीप बिश्नोई 4 बार जीत कर विधायक बने थे। वे 3 बार कांग्रेस और एक बार हजकां से विधायक बने। भजनलाल की पत्नी जसमा देवी भी आदमपुर से एक बार विधायक रहीं। वहीं कुलदीप बिश्नोई की पत्नी रेणुका बिश्नोई भी यहां से चुनाव जीतकर विधानसभा जा चुकी हैं।
2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सोनाली फोगाट को हराया था। हालांकि उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया और 2022 के उपचुनाव में कुलदीप बिश्नोई के बेटे और बीजेपी प्रत्याशी भव्य बिश्नोई जीते थे।
11:44- Adampur Chunav Result Live Updates: आदमपुर में भाजपा के भव्य बिश्नोई ने बढ़त बरकरार रखी है। वह कांग्रेस उम्मीदवार चंद्र प्रकाश से आगे चल रहे हैं।
11:12 AM- Adampur Chunav Result Live Updates: BJP के भव्य बिश्नोई कांग्रेस के चंद्र प्रकाश से 1,993 मतों से आगे चल रहे हैं।